Breaking News

बिसौली: मदरसा फैजाने रजाए मुस्तफा में ‘अजमत-ए-कुरआन’ सम्मेलन व दस्तारबंदी समारोह आयोजित।

मदरसा फैजाने रजाए मुस्तफा में ‘अजमत-ए-कुरआन’ सम्मेलन व दस्तारबंदी समारोह आयोजित।

आई एम खान 

बिसौली। नगर स्थित मदरसा फैजाने रजाए मुस्तफा में प्रिंसिपल मौलाना मो. इफ्तखार अशरफी की सरपरस्ती में ‘अजमत-ए-कुरआन कॉन्फ्रेंस’ एवं जलसा-ए-दस्तारबंदी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मदरसे से कुरआन हिफ्ज़ पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में मो. साहिल पुत्र असरार अहमद, मुशर्रफ हुसैन पुत्र रुस्तम खां एवं मो. सुब्हान पुत्र शकील सैफी को हाफिज-ए-कुरआन बनने पर पगड़ी पहनाकर तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुफ्ती नाजिम एहसानी (मुरादाबाद), कारी जमशेद आलम अशरफी (मुरादाबाद), मौलाना अकरम रजा नूरी, शायर-ए-इस्लाम कारी जुनैद जामी (झारखंड) सहित अन्य उलेमा-ए-किराम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत कारी अफलाक रज़ा उबैसी ने तिलावत-ए-कुरआन से की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी शिक्षा भी दिलाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने इल्म को ऐसी दौलत बताया जो बांटने से बढ़ती है। कारी जमशेद आलम अशरफी ने शिक्षा के प्रसार पर बल दिया, जबकि मौलाना अकरम रजा नूरी ने उच्च शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह के अंत में उलेमाओं ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और सौहार्द की दुआ की। कार्यक्रम का संचालन मौलाना आदिल रजा ने किया।

इस अवसर पर कारी अफलाक रज़ा उबैसी, कारी शादाब रज़ा उवैसी, मौलाना बिलाल, हाफिज मजहर खान, हाफिज मुक्तादिर अहमद, हाफिज अली अशरफी, हाफिज नदीम, हाफिज शरीफ जामी, मौलाना मुहीतउद्दीन, मौलाना नईम अहमद, मौलाना मो. उमर, मौलाना अब्दुल कादिर, हाफिज अब्दुल हक, कारी अब्दुल गफ्फार (मुदर्रिस) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जलसे में मुस्तफा कमेटी के सदर इरशाद खां, शफी मो., मो. अफसर, इसहाक सैफी, चांद मंसूरी, अमीर अहमद, शब्बीर हुसैन, मो. आरिफ, मो. मुबीन, अयाज रिजवान आदि की मौजूदगी रही।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!