Breaking News

बिसौली: सुनील शर्मा बने अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के बदायूं जिलाध्यक्ष।

सुनील शर्मा बने अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के बदायूं जिलाध्यक्ष।

आई एम खान 

बिसौली। अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारद्वाज एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी रुद्र भारद्वाज के निर्देश पर सुनील शर्मा को जनपद बदायूं का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर सुनील शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ना तथा समाज में सकारात्मक सोच और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा देना रहेगा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!