Breaking News

गंजडुंडवारा में पुलिस का फ्लैग मार्च, सीओ ने संभाली कमान।

गंजडुंडवारा में पुलिस का फ्लैग मार्च, सीओ ने संभाली कमान।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के गंजडुंडवारा नगर में बुधवार शाम पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सीओ पटियाली संदीप वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और गली-मोहल्लों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

गश्त के दौरान पुलिस ने अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली और वाहनों की सघन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने तीन सवारी बैठाकर चल रही तथा बिना नंबर प्लेट संचालित कई बाइकों के चालान काटे।

सीओ संदीप वर्मा ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाइक पर तीन सवारी बैठाकर या बिना नंबर प्लेट हुड़दंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!