Breaking News

फर्रुखाबाद में एलमेंडाजोल दवा खाने के बाद कई छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 16 भर्ती।

फर्रुखाबाद में एलमेंडाजोल दवा खाने के बाद कई छात्रों की तबीयत बिगड़ी, 16 भर्ती।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना जहांनगंज क्षेत्र के मोइनुद्दीनपुर में एलमेंडाजोल (पेट के कीड़ों की दवा) खाने के बाद कई स्कूली बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत जिले के परिषदीय व निजी स्कूलों में बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई जा रही थी। मोइनुद्दीनपुर स्थित एक प्राथमिक व निजी विद्यालय में करीब 150 से अधिक बच्चों को दवा दी गई। दवा सेवन के कुछ समय बाद कई बच्चों को उल्टी, चक्कर और बेहोशी की शिकायत होने लगी।

तबीयत बिगड़ने पर 16 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कमालगंज में भर्ती कराया गया, जबकि दो दर्जन से अधिक बच्चों की हालत बिगड़ने की सूचना है। कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया है। सीएचसी कमालगंज और जिला अस्पताल में बच्चों का इलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। प्रारंभिक तौर पर दवा के सेवन के बाद रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि सभी बच्चों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और घबराने की आवश्यकता नहीं है।

प्रशासन ने अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!