Breaking News

कासगंज: महिला सशक्तिकरण पर जोर, पीजी कॉलेज पहुंचीं महिला आयोग सदस्य रेनू गौड।

महिला सशक्तिकरण पर जोर, पीजी कॉलेज पहुंचीं महिला आयोग सदस्य रेनू गौड।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड मंगलवार को कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर स्थित गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं महिला शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान रेनू गौड ने मातृशक्ति के उत्थान, आत्मविश्वास और निडर होकर जीवन जीने के विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए स्वयं को मानसिक व सामाजिक रूप से मजबूत बनाना आवश्यक है।

कॉलेज पहुंचने पर शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने महिला आयोग सदस्य के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनुभवों से प्रेरणा ली।

इस अवसर पर महिला कर्मचारियों के साथ-साथ पुरुष शिक्षक, छात्र एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. रीतू गुप्ता, नीतू गुप्ता, ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, के.के. मिश्रा, अशोक कुमार सक्सेना, जमाल अख्तर, रमेश चंद्र, विनोद कुमार सहित कॉलेज का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!