Breaking News

कासगंज: राज्य महिला आयोग सदस्य ने सीएचसी का किया निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी।

राज्य महिला आयोग सदस्य ने सीएचसी का किया निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर में थाना रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

रेनू गौड ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों को साफ-सफाई व्यवस्था तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता बनाए रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, पंजीकरण कक्ष, औषधि वितरण केंद्र सहित विभिन्न विभागों का गहन अवलोकन किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके उपचार, उपलब्ध सुविधाओं और भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा चिकित्सक एवं स्टाफ मरीजों से संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार करें।

महिला आयोग सदस्य ने विशेष रूप से प्रसूता वार्ड की व्यवस्थाओं पर ध्यान देते हुए कहा कि महिला एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने प्रसूताओं के लिए स्वच्छता, सुरक्षा, दवाओं की उपलब्धता और देखभाल व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

नवजात शिशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला वार्ड के बाहर चप्पल रखने की अलग व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए, जिससे वार्ड के भीतर स्वच्छता बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की कमी का मुद्दा भी सामने आया। इस पर रेनू गौड ने बताया कि वे इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर जिला अस्पताल से एक चिकित्सक व एक महिला चिकित्सक की तैनाती के लिए पत्राचार करेंगी, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और शासन की मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर इलाज, सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाएगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!