Breaking News

गंगा में उतराया मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी।

गंगा में उतराया मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत टाण्डाकला घाट पर शनिवार को गंगा नदी में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव उतराया हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डाकला घाट स्थित पीपा पांटून पुल के पास ग्रामीणों ने गंगा में एक महिला का शव उतराया हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना बलुआ थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को गंगा से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद चंदौली सहित आसपास के जनपदों के थानों से गुमशुदा महिलाओं की रिपोर्टों का मिलान किया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!