Breaking News

शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर प्रार्थना सभा, स्वर्गीय अनिल दास को दी गई श्रद्धांजलि।

शाहजहांपुर में सपा कार्यालय पर प्रार्थना सभा, स्वर्गीय अनिल दास को दी गई श्रद्धांजलि।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर महानगर कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं नगर विधानसभा कार्यकारिणी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की।

बैठक के दौरान सपा अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष स्वर्गीय अनिल दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। वक्ताओं ने स्वर्गीय अनिल दास के पार्टी एवं समाज के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें एक समर्पित कार्यकर्ता बताया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, सपा नेता अनवर अली, प्रदेश सचिव विजय सिंह, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सूचि कश्यप, लखन प्रताप सिंह, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!