Breaking News

बिसौली: मुहम्मद मई गांव में खेत की रखवाली कर रहे युवक को आधा दर्जन लोगों द्वारा गोली मारने का आरोप, पुलिस ने घटना बताई संदिग्ध।

मुहम्मद मई गांव में खेत की रखवाली कर रहे युवक को आधा दर्जन लोगों द्वारा गोली मारने का आरोप, पुलिस ने घटना बताई संदिग्ध।

आई एम खान

बिसौली, बदायूं। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के मोहम्मद मई गांव में बुधवार देर शाम खेत की रखवाली कर रहे एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। युवक ने आधा दर्जन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है, हालांकि पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताते हुए गहन जांच शुरू कर दी है।

घटना बुधवार शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घायल युवक का कहना है कि उसका आरोपियों से पूर्व से मुकदमेबाजी चल रही है और इसी रंजिश के चलते उस पर फायरिंग की गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की और साक्ष्य एकत्र करने की कार्रवाई की।

इस संबंध में इंस्पेक्टर बिसौली ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना फिलहाल जल्दबाज़ी होगी।

घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

फिलहाल पुलिस फायरिंग की सच्चाई और घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!