Breaking News

कासगंज: शब-ए-बारात को लेकर गंजडुंडवारा में पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता।

शब-ए-बारात को लेकर गंजडुंडवारा में पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता।

प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने पुलिस बल के साथ किया नगर में पैदल भ्रमण।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज/गंजडुंडवारा। शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से गंजडुंडवारा नगर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मंगलवार की देर शाम कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों तथा गली-मोहल्लों में पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर विशेष निगरानी रखी। इस दौरान अराजक तत्वों पर नजर बनाए रखते हुए वाहनों की सघन जांच भी की गई, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके।

गश्त के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। तीन सवारी लेकर चल रही तथा मॉडिफाइड साइलेंसर लगी कुल छह बाइकों के चालान किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से नगर में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती का स्पष्ट संदेश गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि शब-ए-बारात इबादत और आस्था का पर्व है, इसे आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने युवाओं को चेतावनी दी कि हुड़दंग, यातायात नियमों का उल्लंघन अथवा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!