Breaking News

शाहजहांपुर: नगर आयुक्त ने विकास व सफाई कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश।

नगर आयुक्त ने विकास व सफाई कार्यों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने नगर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मोहल्ला दीवान जोगराज में निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन किया और कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

नगर आयुक्त ने लोधीपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की भी समीक्षा की और इसे और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रेती रोड पर ग्रीन वैली स्कूल के सामने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, मुख्य अभियंता (सिविल) आशीष त्रिवेदी तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी मनोज मिश्रा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नगरवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यों की गुणवत्ता में कोई कमी न रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!