Breaking News

सहसवान में महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, बेटे ने जताई अपहरण की आशंका। 

सहसवान में महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, बेटे ने जताई अपहरण की आशंका। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान, बदायूं। कोतवाली क्षेत्र से एक महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के बेटे ने कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है और जमीनी विवाद के चलते अपहरण की आशंका जताई है।

पीड़ित बदन सिंह, निवासी ग्राम बसौलिया जाटव नगला, मजरा डकारा पुख्ता, थाना सहसवान ने पुलिस को बताया कि उसकी 55 वर्षीय मां 28 जनवरी की शाम करीब छह बजे से लापता हैं। उस समय महिला घर पर अकेली थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।

पीड़ित के अनुसार उसका कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। इसी विवाद के चलते पूर्व में जान-माल की धमकियां भी मिल चुकी हैं। पीड़ित को आशंका है कि इन्हीं कारणों से उसकी मां को अगवा किया गया है।

बताया गया कि महिला की गुमशुदगी को लेकर पहले भी थाने में सूचना दी गई थी, लेकिन अब अपहरण की आशंका जताते हुए दोबारा प्रार्थना पत्र दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला की तलाश की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!