Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने कैम्प कार्यालय में फहराया तिरंगा, दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ।

पुलिस अधीक्षक ने कैम्प कार्यालय में फहराया तिरंगा, दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ।

संवाददाता – मुबारक अली

शाहजहांपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर देशभक्ति और अनुशासन का वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों का पालन करने तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनसेवा करने की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, जनता के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और ईमानदारी के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस का कर्तव्य है कि वह आम नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास को बनाए रखे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया तथा एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!