Breaking News

सहसवान: “अज्ञानता के अंधकार को जड़ से मिटाएं” – हाफिज इरफान के नेतृत्व में चला शिक्षा जागरूकता अभियान।

“अज्ञानता के अंधकार को जड़ से मिटाएं” – हाफिज इरफान के नेतृत्व में चला शिक्षा जागरूकता अभियान।

ग्राम इस्माईलपुर में शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए ग्रामीणों की हुई अहम बैठक।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान (बदायूं)। क्षेत्र के ग्राम इस्माईलपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी हाफिज इरफान के नेतृत्व में शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अज़ीज़ो-अक़ारिब एवं ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाफिज इरफान ने कहा कि “अज्ञानता के अंधकार को जड़ से मिटाना है। शिक्षा ही वह चिराग़ है, जो समाज को अंधकार से निकालकर तरक्की की राह पर ले जाती है।” उनकी ओजस्वी और प्रेरणादायी बातों ने उपस्थित ग्रामीणों को गहराई से प्रभावित किया।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की नियमित पढ़ाई, बेटियों की शिक्षा और नई पीढ़ी को नैतिक मूल्यों से जोड़ने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम का नारा रहा—

“गली-मुहल्ले जाएंगे, शिक्षा का दीप जलाएंगे।”

ग्रामीणों ने इस शिक्षा जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे अपने घर-परिवार और आसपास के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। लोगों ने कहा कि यह पहल गांव के भविष्य को बेहतर दिशा देने वाली साबित होगी।

हाफिज इरफान द्वारा शिक्षा को लेकर उठाए गए इस कदम को गांव में एक ऐतिहासिक और सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। चारों ओर उनके सामाजिक कार्यों की प्रशंसा हो रही है।

इस अवसर पर हाफिज अजमल खान, हाफिज मुनाजिर हुसैन, पत्रकार अहमद मियां बरकाती, शेबू राईन, सलमान अंसारी, इशरत अली सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!