Breaking News

वजीरगंज में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, ट्रक चालक की मौत।

वजीरगंज में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक की आमने-सामने टक्कर, ट्रक चालक की मौत।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव करगांव के निकट बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदायूं की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया।

पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि, “मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।”

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!