Breaking News

मुगलसराय में कांग्रेसजनों ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

मुगलसराय में कांग्रेसजनों ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

चन्दौली। मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुभाष पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत की आजादी के महान नायकों में से एक थे। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। वे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” जैसे ओजस्वी नारे के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आज़ाद हिंद फौज की स्थापना कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। वे एक दूरदर्शी नेता और प्रभावशाली वक्ता थे।

कांग्रेस नेता दयाराम पटेल ने कहा कि नेताजी ने भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद देश की आजादी के लिए उस प्रतिष्ठित पद को त्याग दिया। उनका जीवन अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जो आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। मातृभूमि को स्वतंत्र कराने के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया और भारतीय इतिहास में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।

कार्यक्रम में शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, ट्रीजा एलियट, फैयाज अहमद, मुन्नी सिंह, इम्तियाज अहमद, देवेश महाराज, दिनेश पाल, राजू जायसवाल, इकबाल अहमद सहित अनेक कांग्रेसजन और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने और देश सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!