Breaking News

सहसवान भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र आदर्श सक्सेना को सौंपा गया।

सहसवान भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र आदर्श सक्सेना को सौंपा गया।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। सहसवान भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र आज आदर्श सक्सेना को चुनाव अधिकारी द्वारा विधिवत रूप से प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र मिलते ही समर्थकों और पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर राय साहब रमा कृष्ण सक्सेना, मंडल अध्यक्ष पीयूष जी माहेश्वरी, धीरज कुमार सक्सेना, दीपक माहेश्वरी (महामंत्री), देवेंद्र प्रजापति (महामंत्री), जयंत शर्मा (उपाध्यक्ष), राजेंद्र कश्यप (उपाध्यक्ष), गीता सिंह (सेक्टर संयोजक) सहित बैंक शाखा प्रबंधक विनोद कुमार, विमलेश, सर्वेश कुमार, गौरव कुमार और देव सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने आदर्श सक्सेना को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। आदर्श सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बैंक से जुड़े किसानों और खाताधारकों के हितों को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

समारोह सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां उपस्थित जनसमूह ने नए अध्यक्ष के नेतृत्व में बैंक के विकास और प्रगति की आशा व्यक्त की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!