Breaking News

ARTO दफ्तर में ‘अपर आयुक्त’ की गाड़ी से मचा हड़कंप, छापेमारी समझकर भागे बिचौलिए। 

ARTO दफ्तर में ‘अपर आयुक्त’ की गाड़ी से मचा हड़कंप, छापेमारी समझकर भागे बिचौलिए। 

राजन सिंह, संवाददाता 

चन्दौली। उत्तर प्रदेश के चन्दौली स्थित एआरटीओ (ARTO) कार्यालय में उस समय अफरातफरी मच गई जब परिसर में ‘अपर आयुक्त’ लिखी एक सरकारी गाड़ी दाखिल हुई। गाड़ी को देखते ही दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों और बाहर घूम रहे बिचौलियों में हड़कंप मच गया। सभी को यह आशंका हुई कि किसी बड़ी छापेमारी या विजिलेंस कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारी पहुंचे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी रुकते ही दफ्तर में मौजूद कई बिचौलिये तेजी से वहां से खिसकने लगे, वहीं कर्मचारी अपनी-अपनी कुर्सियों पर सतर्क होकर बैठ गए। कुछ ही पलों में पूरे कार्यालय का माहौल तनावपूर्ण हो गया और हर कोई आने वाली कार्रवाई को लेकर आशंकित नजर आया।

काफी देर तक दहशत के माहौल के बाद जब गाड़ी का दरवाजा खुला तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। गाड़ी से कोई अधिकारी नहीं, बल्कि ‘अपर आयुक्त’ के रिश्तेदार उतरते नजर आए। यह स्पष्ट होते ही कर्मचारियों और मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

हालांकि इस घटना के बाद एक नया सवाल खड़ा हो गया। सरकारी पदनाम लगी गाड़ी का निजी कार्यों में उपयोग और रिश्तेदारों द्वारा बेखौफ इस्तेमाल कार्यालय में चर्चा का विषय बन गया। लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि क्या सरकारी वाहन और उसकी पहचान का इस्तेमाल निजी कामों के लिए करना उचित है।

घटना ने एक बार फिर एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली और वहां व्याप्त माहौल को उजागर कर दिया। जिस तरह गाड़ी के आते ही बिचौलिए और कर्मचारी घबरा गए, उससे यह भी साफ हुआ कि दफ्तर में पहले से ही विजिलेंस और छापेमारी का डर किस कदर मौजूद है।

फिलहाल यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!