Breaking News

प्रवीण तोगड़िया ने चन्दौली से दिया हिंदू एकता और एकजुटता का संदेश।

प्रवीण तोगड़िया ने चन्दौली से दिया हिंदू एकता और एकजुटता का संदेश।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चन्दौली। विश्व हिंदू परिषद के विशेष कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने चन्दौली की पावन धरती से हिंदू समाज को एकजुट रहने का बड़ा संदेश दिया। उन्होंने मंच से हुंकार भरते हुए कहा,

“न बटेंगे, न कटेंगे… हिंदू समाज को एकजुट रहना होगा, तभी राष्ट्र मजबूत बनेगा।”

अपने संबोधन की शुरुआत में डॉ. तोगड़िया ने चन्दौली के गौरवशाली इतिहास को नमन करते हुए इसे “महापुरुषों की जननी” बताया। उन्होंने कहा कि यह वही धरती है जिसने देश को लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान प्रधानमंत्री और वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जैसे सशक्त नेतृत्वकर्ता दिए हैं। चन्दौली ने हमेशा राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई है।

डॉ. तोगड़िया ने कहा कि आज के समय में हिंदू समाज को संगठित रहने की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक उसकी शक्ति का सही उपयोग नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए एक मंच पर आने का आह्वान किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की ताकत उसकी एकता में है। अगर हम बंटे तो कमजोर होंगे, लेकिन अगर संगठित रहे तो कोई भी शक्ति हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकती।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उपस्थित जनसमूह ने डॉ. प्रवीण तोगड़िया के नारों और संदेशों का तालियों और जयघोष के साथ स्वागत किया। पूरे पंडाल में “न बटेंगे, न कटेंगे” के नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल जोश और उत्साह से भर गया।

डॉ. तोगड़िया के इस संदेश को जिले में हिंदू समाज को एकजुट करने की दिशा में एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संदेश माना जा रहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!