Breaking News

चन्दौली: व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर विधायक रमेश जायसवाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन।

व्यापारियों के उत्पीड़न को लेकर विधायक रमेश जायसवाल से मिला प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। लखनऊ में 8 जनवरी को सम्पन्न हुई व्यापारी कार्यसमिति की बैठक के क्रम में प्रदेशभर में व्यापारियों पर हो रहे उत्पीड़न को रोकने के उद्देश्य से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद चंदौली का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल से मिला और उन्हें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक पत्रक सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने पत्रक के माध्यम से बताया कि गृहकर, जलकर एवं जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को अनावश्यक नोटिस भेजे जा रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है और छोटे-बड़े व्यापारी मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। इस प्रकार की कार्यवाही पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी मांग की कि सैम्पलिंग विभाग द्वारा बिना किसी ठोस कारण के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। सैम्पल सर्वे और छापेमारी के नाम पर छोटे व्यापारियों से अवैध वसूली की जा रही है। इसलिए सैम्पलिंग विभाग को बिना जिलाधिकारी की अनुमति के किसी भी दुकान पर जाने की अनुमति न दी जाए।

इसके साथ ही सर्राफा व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस निर्गत किए जाने, प्रत्येक जनपद में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक अनिवार्य रूप से कराए जाने, ताकि व्यापारी खुलकर अपनी समस्याएं रख सकें और अधिकारियों द्वारा उनका त्वरित समाधान किया जा सके, जैसी मांगें भी रखी गईं।

प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर 19 मार्च को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने के लिए प्रशासनिक सहयोग की भी मांग की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला महामंत्री अनिरुद्ध जायसवाल, घनश्याम विश्वकर्मा, गुड्डू, कमलाकर तिवारी सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!