Breaking News

कासगंज: गंजडुंडवारा में शैक्षणिक समन्वय व मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित, भारत ब्रेन्स ग्रुप से जुड़ने का दिया गया मार्गदर्शन।

गंजडुंडवारा में शैक्षणिक समन्वय व मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित, भारत ब्रेन्स ग्रुप से जुड़ने का दिया गया मार्गदर्शन।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर स्थित तेल मिल कॉलोनी टेक वाटिका में रविवार को शैक्षणिक समन्वय एवं मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक मार्गदर्शन प्रदान करना तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसरों से जोड़ना रहा। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यशाला में ओम चौहान ने भारत ब्रेन्स ग्रुप से जुड़ने वाले विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक गाइडेंस सुविधाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ग्रुप विद्यार्थियों को सही दिशा, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर उनके शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इसके साथ ही कासगंज सुपर 100 बैच की प्रवेश परीक्षा की तैयारी, रणनीति एवं चयन प्रक्रिया को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया और उन्हें बेहतर अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशु चौहान, ऋषभ आर्य एवं कुमकुम सागर द्वारा किया गया। सभी शिक्षकों और आयोजकों के सहयोग से कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस अवसर पर दिव्यांशु चौहान, ऋषभ आर्य, कुमकुम सागर, अंशुल सोलंकी, अतुल शाक्य, शिवम राठौर, अनीस अज़ल अंसारी, दीपक पाठकर, प्रशांत मिश्रा, विजय पाल, कुलदीप शाक्य, रितेश चौहान, अभिषेक, मनोज सक्सेना, सतीश, ब्रज मोहन, अनमोल दीक्षित, रवि यादव, विमल शाक्य, अरविंद चौहान, पवन कुमार सक्सेना, पवन कुमार शाक्य, सापेक्ष सिंह कुशवाह, आयुष शर्मा, अवध तोमर, वैदेही चौहान, विशाल चौहान, अतुल चौहान, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, सत्यम राठौर, गीतम शाक्य, राज बहादुर सिंह चौहान, त्रिभुवन सिंह चौहान, चिराग, देव, शिवांगी, शिवी, अंजली, गीतांजलि, ज्योति तोमर, कोमल सिंह, वर्षा गहरवार, सूर्य प्रताप सिंह गहरवार, नितिन यादव, अनिकेत सागर, रोजी आलम सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!