Breaking News

जरीफनगर: संदिग्ध हालात में पशुशाला में लगी आग, दो मवेशी गंभीर रूप से झुलसे, ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला। 

संदिग्ध हालात में पशुशाला में लगी आग, दो मवेशी गंभीर रूप से झुलसे, ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

जरीफनगर, बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र के हसनपुर टप्पा वैश्य गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक झोपड़ीनुमा पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि उसमें बंधे दो पशु गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय पशुशाला में मौजूद अन्य पशुओं को ग्रामीणों ने समय रहते बाहर निकालकर उनकी जान बचा ली।

आग की लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जिस पशुशाला में आग लगी वह गांव निवासी वीरपाल पुत्र झंडू लाल की है। इस हादसे में उनका भारी नुकसान हुआ है और आगजनी के बाद पीड़ित पशुपालक का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस संबंध में जरीफनगर थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!