Breaking News

सहसवान: सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने फीता काटकर व बल्लेबाजी कर किया एस.एस.पी.एल हीरो कप 2026 का भव्य उद्घाटन।

सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने फीता काटकर व बल्लेबाजी कर किया एस.एस.पी.एल हीरो कप 2026 का भव्य उद्घाटन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, बदायूं। प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित तहसील स्तरीय सहसवान सुपर प्रीमियर लीग (एस.एस.पी.एल) हीरो कप 2026 डे टूर्नामेंट सीजन-2 का भव्य शुभारंभ बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी शाहिद अली खान ने फीता काटकर एवं स्वयं बल्लेबाजी कर किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हाजी शाहिद अली खान का एस.एस.पी.एल कमेटी के सदस्यों द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह के बाद खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना को बढ़ाने के साथ-साथ उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा- “हम परों से नहीं, हौसलों से उड़ते हैं। आज इस मैदान में अपने दमखम का प्रदर्शन कर दिखाइए, जीत उन्हीं की होती है जो अनुशासन, समर्पण और मेहनत से खेलते हैं।”

हाजी शाहिद अली खान ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सच्चा खिलाड़ी वही होता है जो हार-जीत से ऊपर उठकर खेल की मर्यादा और अनुशासन को बनाए रखता है।

उन्होंने आगे कहा कि सहसवान जैसे कस्बे में इस स्तर की डे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का काम कर रहा है। यह प्रयास सराहनीय है और क्षेत्र में खेल, भाईचारे व एकता की भावना को मजबूत करता है।

इस अवसर पर एस.एस.पी.एल कमेटी के सदस्य फ़राज़ खान, शरीफ अहमद, काशिफ अली खान, पत्रकार आसिम अली, मेराज आलम, मुनीर बाबू, शादाब रैना, आफाक खान, दानिश अली, अर्शी खान, शाज़ेब खान, जावेद, खालिद, जुबेर अहमद, अनिल यादव, पप्पू पंडित सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मैदान पर मौजूद दर्शकों ने उद्घाटन मैच का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!