Breaking News

कासगंज: पटियाली–गंजडुंडवारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, स्कॉर्पियो टकराई, दो गंभीर घायल।

पटियाली–गंजडुंडवारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, स्कॉर्पियो टकराई, दो गंभीर घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के पटियाली–गंजडुंडवारा मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला खार के पास तंबाकू से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। उसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में कार चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति में थी, जिससे वह संतुलन खो बैठी और पलट गई। इसी बीच स्कॉर्पियो कार चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और टक्कर हो गई। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारु कराया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!