Breaking News

चंदौली में सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस पर शौर्य और सम्मान का आयोजन।

चंदौली में सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस पर शौर्य और सम्मान का आयोजन।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं पदक विजेताओं द्वारा राष्ट्र को दी गई सेवाओं के सम्मान में सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी। यह दिन भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा को समर्पित है, जो 14 जनवरी 1953 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके अद्वितीय योगदान के सम्मान में इस तिथि को वेटरन्स डे के रूप में मनाया जाता है।

जनपद चंदौली में जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग (आईएएस) की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में 10वें आर्म्ड फोर्सेस वेटरन्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के आश्रितों, पदक विजेताओं, वीर नारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कर्नल हृदेश कुमार चौधरी (अप्रा.), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, चंदौली द्वारा सभी सम्मानितजनों को प्रमाण पत्र, शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। उपस्थित लोगों ने इसे देश के वीर सपूतों के सम्मान का प्रतीक बताते हुए प्रेरणादायक आयोजन कहा।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!