Breaking News

शाहजहांपुर: रामगंगा में जीवन रक्षा का संदेश, 555 कछुओं को छोड़ा गया प्राकृतिक आवास में। 

रामगंगा में जीवन रक्षा का संदेश, 555 कछुओं को छोड़ा गया प्राकृतिक आवास में। 

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जिला गंगा समिति, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कछुआ संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सहभागिता की और 555 कछुओं को रामगंगा नदी में छोड़कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कछुए जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के अहम अंग हैं और नदियों को स्वच्छ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जल, नदी और पर्यावरण को अमूल्य धरोहर बताते हुए इनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया।

प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि रामगंगा में पाई जाने वाली प्रमुख कछुआ प्रजातियों में बगाटुर ढोंगोका और पंगशुरा टेंटोरिया शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत छोड़े गए 555 कछुए पिछले कई वर्षों में संरक्षित कछुओं की संख्या की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि है।

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के समन्वयक डॉ. मोहम्मद आलम ने रामगंगा नदी के उद्गम स्थल से लेकर गंगा में संगम तक विभिन्न जनपदों में किए जा रहे संरक्षण कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कछुआ संरक्षण से न केवल जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि नदियों के प्राकृतिक संतुलन को भी मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने इस पहल को नदी एवं वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!