Breaking News

शाहजहांपुर: ढाईघाट मेले में डीएम-एसपी का संयुक्त निरीक्षण, श्रद्धालुओं में बांटी गई चाय-बिस्कुट।

ढाईघाट मेले में डीएम-एसपी का संयुक्त निरीक्षण, श्रद्धालुओं में बांटी गई चाय-बिस्कुट।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। ढाईघाट मेले में व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं को चाय और बिस्कुट वितरित कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और घाट क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

डीएम और एसपी ने मेले में आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया और उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी सुरक्षा व सुविधा के लिए पूरी तरह से सतर्क है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण (SPRA) सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल से मेले में श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना रहा।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!