Breaking News

बहेड़ी: मुठभेड़ के बाद गौकशी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, दो अपराधी गिरफ्तार।

एक आरोपी गोली लगने से घायल, अवैध हथियार व चोरी की बाइक बरामद।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। बहेड़ी कोतवाली पुलिस ने गौकशी से जुड़े एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार 8 जनवरी 2026 को थाना बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम सुकटिया में गन्ने के खेत में प्रतिबंधित पशु के अवैध वध की घटना सामने आई थी। इस मामले में थाना बहेड़ी पर मुकदमा संख्या 27/26 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं।

इसी क्रम में 13 जनवरी की रात करीब 8:15 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दो आरोपी नारायण नंगला क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी अबरार पुत्र नवी अहमद, निवासी रेवड़ी कला, थाना मिलक, जनपद रामपुर के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी मुरसलीन पुत्र कलुवा, निवासी तोडीपुरा, थाना टांडा, जनपद रामपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा गौकशी में प्रयुक्त गंडासे, छुरियां, कुल्हाड़ी और अन्य धारदार औजार बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई आगे बढ़ा दी गई है।

पुलिस की इस कार्रवाई को गौकशी और संगठित अपराध के खिलाफ एक अहम और सख्त कदम माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

बाइट :- अरुण कुमार सीओ बहेड़ी।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!