Breaking News

बलरामपुर: डीएवी इंटर कॉलेज में हंगामा, शिक्षक ने प्रबंधक पर लगाया मारपीट का आरोप, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनाती।

डीएवी इंटर कॉलेज में हंगामा, शिक्षक ने प्रबंधक पर लगाया मारपीट का आरोप, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनाती।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। डीएवी इंटर कॉलेज में एक शिक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद शैक्षिक माहौल में अफरा-तफरी मच गई है। विद्यालय के अध्यापक अशोक कुमार तिवारी ने प्रबंधक संजय तिवारी पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

शिक्षक का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते प्रबंधक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनका वेतन रोका गया था और कई बार अपमानजनक व्यवहार किया गया।

बताया जा रहा है कि प्रबंधक संजय तिवारी पर पहले से ही फर्जी नियुक्ति के मामले में मुकदमा दर्ज है, जो जांच के अधीन है। इस कारण पहले से ही विद्यालय प्रबंधन सवालों के घेरे में था।

घटना की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। स्कूल में फिलहाल ताला लगा हुआ है, जिससे तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बयान – डीएवी इंटर कॉलेज अध्यापक अशोक कुमार तिवारी

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास से मोहा मन।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और …