Breaking News

सहसवान: आर.टी.एम. सोसाइटी ने शाहबाजपुर पुलिस चौकी पर चलाया यातायात जागरूकता कार्यक्रम। 

आर.टी.एम. सोसाइटी ने शाहबाजपुर पुलिस चौकी पर चलाया यातायात जागरूकता कार्यक्रम। 

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, (बदायूं)। आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा आज सहसवान क्षेत्र के शाहबाजपुर पुलिस चौकी पर यातायात जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्दी के मौसम में घने कोहरे के कारण बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना तथा आमजन को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान जनपद बदायूं के युवाओं से विशेष रूप से अपील की गई कि वे वाहन चलाते समय गति को नियंत्रित रखें, दोपहिया वाहन पर हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और सभी यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही लोगों को वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि कम दृश्यता के समय दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

इस जागरूकता कार्यक्रम में शाहिद अली खान, काशिफ अली खान, अनवर खान एवं सहसवान प्रभारी सुरेश कुमार त्यागी की विशेष सहभागिता रही। सभी ने सड़क सुरक्षा को लेकर अपने विचार रखते हुए लोगों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की प्रेरणा दी।

वहीं आर.टी.एम. सोसाइटी की डायरेक्टर रिदा खान के नेतृत्व में मुशीर अली, नीशू खान, आज़म हुसैन, लाइबा खान, अबीर, साहिब एवं जुनैद ने आमजन से संवाद कर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क पर सतर्कता बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में बताया गया कि आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट लगातार समाजहित में ऐसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों का जीवन सुरक्षित बनाया जा सके।

सड़क सुरक्षा – जीवन की सुरक्षा 🚦

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!