Breaking News

शाहजहांपुर: घटिया निर्माण पर सख्ती, विधायक के निर्देश पर जेसीबी से ध्वस्त कराया नाला।

घटिया निर्माण पर सख्ती, विधायक के निर्देश पर जेसीबी से ध्वस्त कराया नाला।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर के कस्बा कांट क्षेत्र में निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करना महंगा पड़ गया। मदनपुर रोड से सामुदायिक शौचालय तक करीब 450 मीटर लंबा नाला निर्माण घटिया सामग्री से किए जाने की शिकायत पर ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

क्षेत्रवासियों की शिकायत थी कि लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे नाले में मानक के विपरीत पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर विधायक ने नगर पंचायत की जेसीबी मशीन से घटिया निर्माण को तुरंत उखड़वा दिया।

विधायक अरविंद कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही, गुणवत्ता से समझौता और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराए जाएं।

विधायक की त्वरित और सख्त कार्रवाई से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया और उम्मीद जताई कि आगे भी विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …