Breaking News

स्वतंत्रता सेनानी लोकनाथ सिंह की पुण्य स्मृति में जुटेंगे दिग्गज, 11 जनवरी को भव्य समारोह।

स्वतंत्रता सेनानी लोकनाथ सिंह की पुण्य स्मृति में जुटेंगे दिग्गज, 11 जनवरी को भव्य समारोह।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। रामगढ़ क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षा के महान साधक और पूर्व विधायक स्वर्गीय लोकनाथ सिंह की 49वीं पुण्य तिथि के अवसर पर 11 जनवरी को भव्य स्मृति समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां आयोजक धनंजय सिंह के नेतृत्व में जोर-शोर से चल रही हैं।

स्व. लोकनाथ सिंह न केवल स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि उन्होंने समाज और शिक्षा के क्षेत्र में भी अमिट छाप छोड़ी। उन्हें ‘दूसरे मालवीय’ के रूप में भी जाना जाता है। बाबा कीनाराम की धरती से निकलकर उन्होंने सत्याग्रह, नमक आंदोलन सहित आज़ादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाई और देशहित में अपना सर्वस्व न्योछावर किया।

शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा। जब क्षेत्र के छात्रों को पढ़ाई के लिए दूर-दराज जाना पड़ता था, तब स्व. लोकनाथ सिंह ने अपने जनपद में ही शिक्षा का प्रकाश फैलाया। उन्होंने वर्ष 1945 में टाण्डाकला, 1946 में धरांव तथा 1947 में रामगढ़ सहित कई स्थानों पर इंटर कॉलेजों की स्थापना कर शिक्षा की मजबूत नींव रखी।

परिवार से दूर रहकर देश और समाज के लिए किया गया उनका त्याग आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। आयोजक धनंजय सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पुण्य स्मृति समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, समाजसेवी और क्षेत्रीय गणमान्य लोग शामिल होंगे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!