Breaking News

उघैती: खेत में मिले किसान के शव से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

खेत में मिले किसान के शव से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

उघैती, बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव शाहनगर पटपरागंज के खेतिहर इलाके में एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मृतक की पहचान छोटेलाल निवासी गांव शादीपुर थाना जरीफनगर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार छोटेलाल रोजाना की तरह घर से गौवंशीय पशुओं की रखवाली के लिए खेत गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। जब काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव खेत में पड़ा मिला, जिससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

घटना की जानकारी मिलने पर उघैती थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है, ताकि मृत्यु के सही कारणों का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!