Breaking News

बदायूं: 05 जनवरी सोमवार को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस।

05 जनवरी सोमवार को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

बदायूँ। बदायूँ जनपद में माह जनवरी 2026 का सम्पूर्ण समाधान दिवस अब सोमवार, 05 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) डॉ. वैभव शर्मा ने समस्त जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि माह जनवरी 2026 का प्रथम शनिवार 03 जनवरी 2026 को हजरत अली का जन्म दिवस होने के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित है।

इसी कारण 03 जनवरी 2026 को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस अब स्थगित कर 05 जनवरी 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित तिथि पर सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनसामान्य की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!