Breaking News

डिग्ही ने रामनगर को पराजित कर फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जीता।

डिग्ही ने रामनगर को पराजित कर फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला जीता।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनिया, चन्दौली। बाबा कीनाराम सपोर्टिंग क्लब रामगढ़ के तत्वावधान में आयोजित ग्यारह दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ रविवार को किया गया। क्रीड़ा स्थल पर खेले गए उद्घाटन मुकाबले में डिग्ही और रामनगर की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें डिग्ही की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामनगर को 0–1 से पराजित कर प्रतियोगिता का पहला मैच अपने नाम किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य सायरा बानो ने फीता काटकर किया। इसके पश्चात उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सायरा बानो ने कहा कि खेल अनुशासन, मेहनत और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है खेल भावना के साथ खेलना। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक सोच के साथ खेलने की अपील की।

उद्घाटन मैच की शुरुआत रामनगर की टीम द्वारा टॉस जीतकर की गई। यह मुकाबला 40–40 मिनट के दो हाफ में खेला गया। पहले हाफ में ही डिग्ही की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एकमात्र गोल दाग दिया और मैच में बढ़त बना ली। गोल न कर पाने के कारण रामनगर की टीम दबाव में आ गई और आक्रामक खेल दिखाने लगी।

मध्यांतर के बाद रामनगर की टीम ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगाया और लगातार हमले किए, लेकिन डिग्ही की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने वे गोल करने में सफल नहीं हो सके। वहीं डिग्ही की टीम ने पूरे मैच के दौरान अपनी बढ़त बनाए रखी और अंततः 0–1 से जीत दर्ज कर उद्घाटन मुकाबला जीत लिया।

मैच में रेफरी की भूमिका अमित सिंह ने निभाई, जबकि कमेंट्री मुहम्मद रफीक और संदीप पाटिल द्वारा की गई। प्रतियोगिता में पधारे अतिथियों का स्वागत दीपक साहनी (फौजी) द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर दीनानाथ शर्मा, सारनाथ पांडेय, व्यास शोभनाथ पांडेय, आभा यादव, त्रिभुवन सिंह, फारुख अहमद फौजी, दीपक साहनी फौजी, मुहम्मद रफीक, अमृत प्रकाश सिंह अन्नू, संदीप पांडेय, जय सिंह, राजन सिंह, मुकेश साहनी, अफरोज अहमद सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!