Breaking News

शाहजहांपुर: विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हों, महापौर।

विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हों, महापौर।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहाँपुर। नगर निगम सभागार में महापौर की अध्यक्षता में शहर के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र में संचालित तथा प्रस्तावित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।

महापौर ने सड़कों के निर्माण, नालियों की सफाई, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट, पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर विशेष चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएँ, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शाहजहाँपुर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करना है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह सहित नगर निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!