Breaking News

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, व्यापारी सम्मेलन में ऑनलाइन खरीदारी से परहेज की शपथ।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, व्यापारी सम्मेलन में ऑनलाइन खरीदारी से परहेज की शपथ।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर नगर के एक मैरिज लॉन में शुक्रवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) जनपद शाहजहांपुर द्वारा शपथ ग्रहण समारोह एवं व्यापारी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर से बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुए।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल रहे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सौमित्र अग्रवाल गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशांक कौशिक सहित व्यापारियों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का किसी भी विभाग द्वारा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह खाद विभाग हो, बिजली विभाग हो या जीएसटी विभाग, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने व्यापारियों को ऑनलाइन शॉपिंग न करने की शपथ दिलाई तथा स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस मौके पर कई व्यापारियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

सभा का संचालन अनिल बाजपेई द्वारा किया गया।

महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि संगठन के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। इस दौरान किए गए कार्यों, व्यापारियों की समस्याओं और उनके समाधान से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रांतीय अध्यक्ष एवं सम्मेलन में मौजूद व्यापारियों के समक्ष प्रस्तुत की गई। उन्होंने बताया कि जनपद की लगभग सभी तहसीलों तथा नगर की 21 कमेटियों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनवर मियां, जिला महामंत्री सुनील गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला वरिष्ठ मंत्री अनुराग गुप्ता, पंकज गुप्ता, महानगर महामंत्री रफीक खान, अजय गुप्ता, मोहनीश खान, आबिद हसन, तिलहर अध्यक्ष राजकमल राठौर, शानू गुप्ता, नदीम खान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!