Breaking News

कासगंज: STF का बड़ा एक्शन: कासगंज में नकली कोलतार फैक्ट्री पर छापा, 4 टैंकर जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार।

STF का बड़ा एक्शन: कासगंज में नकली कोलतार फैक्ट्री पर छापा, 4 टैंकर जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लखनऊ से आई एसटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली कोलतार बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान मौके से नकली कोलतार से भरे चार टैंकर बरामद किए गए, जबकि छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ की कार्रवाई में फैक्ट्री परिसर से भारी मात्रा में बोरियों में भरा डस्ट पाउडर भी मिला है। जांच में सामने आया है कि मथुरा से कोलतार लाने वाले टैंकर चालक रास्ते में करीब छह हजार रुपये में एक ड्रम कोलतार बेच देते थे। उसी कोलतार को फैक्ट्री में गर्म कर उसमें पत्थर से बने पाउडर की मिलावट कर नकली कोलतार तैयार किया जाता था।

जानकारी के अनुसार तैयार किया गया यह नकली कोलतार नेपाल के साथ-साथ आसपास के कई जिलों में भी सप्लाई किया जा रहा था। इस अवैध कारोबार के चलते सरकार को रोजाना लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था।

एसटीएफ टीम ने इस मामले में दस नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई ढोलना कोतवाली क्षेत्र के अथैया गांव के पास हाथरस रोड स्थित फैक्ट्री में की गई।

फिलहाल पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!