Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने सैयदराजा थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

पुलिस अधीक्षक ने सैयदराजा थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे द्वारा बुधवार/गुरुवार की रात्रि थाना सैयदराजा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन, परिसर में स्थित मेस एवं बैरकों का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र की समीक्षा की गई। यहां दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जांच की गई तथा रजिस्टर में अंकित शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबरों पर कॉल कर पुलिस कार्यवाही से उनकी संतुष्टि का फीडबैक भी लिया गया।

साइबर हेल्प डेस्क पर कार्यरत कर्मियों से उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली गई और साइबर पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर साइबर थाना से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्यवाही करने को कहा गया।

सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने पंजीकरण, गिरफ्तारी, संपत्ति जब्ती, ऑनलाइन केस डायरी, जीडी आदि की समय से फीडिंग तथा थाने का डाटा नियमित रूप से सिंक कराने के निर्देश दिए। ऑनलाइन IGRS से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कर जांच आख्या अपलोड करने पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे कोई भी प्रकरण लंबित न रहे और जनपद की रैंकिंग बेहतर हो सके।

थाना परिसर एवं कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की 24×7 कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर या इन्वर्टर से निर्बाध पावर सप्लाई देने के निर्देश भी दिए गए।

अंत में पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयी रजिस्टरों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, कंप्यूटर उपकरणों तथा शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की नियमित देखरेख पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!