Breaking News

कासगंज: बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, लाखों की नगदी व गृहस्थी का सामान जलकर खाक।

बंद मकान में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, लाखों की नगदी व गृहस्थी का सामान जलकर खाक।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। गंजडुंडवारा नगर के मोहल्ला नगला इमाम बख्श में बुधवार की शाम एक बंद पड़े मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस एवं दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मोहल्ले के लोगों ने मकान का ताला और दरवाजा तोड़कर समरसेबल की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने आग पर काबू पाया।

आग की चपेट में आने से मकान में रखी लगभग तीन लाख रुपये की नगदी सहित घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पीड़ित गृहस्वामी शकील पुत्र मोहम्मद सिद्दीक, जो अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं, बुधवार शाम करीब चार बजे मकान में ताला लगाकर अलीगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके जाने के कुछ समय बाद शाम करीब 6:15 बजे शॉर्ट सर्किट के चलते मकान में आग लग गई।

घटना की जानकारी मिलने पर शकील रास्ते से ही वापस अपने घर लौट आए। जले हुए मकान को देखकर वह स्तब्ध रह गए। पीड़ित के अनुसार आग से उन्हें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा, वहीं समय पर दमकल कर्मियों के पहुंचने से आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!