Breaking News

जनसुनवाई में नगर निगम की पहल, नगर आयुक्त ने मौके पर किया शिकायत का निस्तारण।

 

जनसुनवाई में नगर निगम की पहल, नगर आयुक्त ने मौके पर किया शिकायत का निस्तारण।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनसुनवाई दिवस के तहत आज नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के संबंध में नगर आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे जनसामान्य की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।

नगर आयुक्त ने कहा कि जनसुनवाई दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है, ताकि नगर निगम की कार्यप्रणाली और अधिक जनोन्मुखी एवं प्रभावी बन सके।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, अधिशासी अभियंता (सिविल) दिलीप कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!