Breaking News

रोडवेज बस स्टैंड पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।

रोडवेज बस स्टैंड पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह घटना दो दिसंबर की है, जब जिला हरदोई के तहसील शाहाबाद थाना बेहटा कुल निवासी बालकृष्ण बाजपेई का बैग अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। बैग में उनके कीमती सामान रखे हुए थे और वह रोडवेज बस स्टैंड पर सवारी वाहन नंबर UP 78 LN 5542 में रखा हुआ था।

शिकायत मिलने के बाद सदर बाजार पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिले, जिनके आधार पर जनपद बरेली के कस्बा फरीदपुर, ग्राम तालपुर निवासी गुरदयाल (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की तीन सोने की अंगूठियां और 550 रुपये बरामद किए हैं।

उप निरीक्षक अक्षय पवार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को पक्का दीवान से गाड़ियां चुंगी की ओर जाते समय पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …