Breaking News

डीडीयू स्टेशन पर फिर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख से अधिक नकदी के साथ युवक गिरफ्तार।

डीडीयू स्टेशन पर फिर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख से अधिक नकदी के साथ युवक गिरफ्तार।

राजन सिंह, संवाददाता

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर देर रात आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक बार फिर भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले एक युवक से 35 लाख 33 हजार 760 रुपये नकद जब्त किए गए। पूरी राशि 500 के नोटों में थी।

पकड़ा गया युवक रत्नेश कुमार वर्मा, निवासी रामनगर (गंगा सियारी), प्रयागराज बताया गया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी पी.के. रावत ने जानकारी दी कि टीम फूड ओवर ब्रिज पर नियमित गश्त कर रही थी, इसी दौरान युवक की हरकत संदिग्ध लगी। तलाशी में उसके बैग से लाखों रुपये के बंडल मिले, जिसे देखकर टीम भी हैरान रह गई।

नकदी के स्रोत और इसके मकसद की जांच जारी है। पूरी राशि सुरक्षित रखकर आयकर विभाग को सौंप दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले एक माह में डीडीयू स्टेशन से यह दूसरी बड़ी नकदी बरामदगी है। इससे पहले भी एक युवक को बड़ी रकम के साथ पकड़ा गया था।

डीडीयू स्टेशन से लगातार मिल रही भारी रकम ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। अब मामले की गहन जांच की जा रही है कि यह पैसा किसके लिए और कहां ले जाया जा रहा था।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!