Breaking News

सोरों में नागा बाबाओं की भव्य शाही शोभायात्रा, गंगा स्नान के साथ विश्व कल्याण की कामना।

सोरों में नागा बाबाओं की भव्य शाही शोभायात्रा, गंगा स्नान के साथ विश्व कल्याण की कामना।

जुम्मन कुरैशी

कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों में बुधवार को नागा साधुओं की परंपरागत शाही स्याही शोभायात्रा अद्भुत श्रद्धा और आस्था के माहौल में भव्य रूप से निकाली गई। मिनी कुंभ के रूप में पहचान बना चुके सोरों में करीब 60 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

मार्गशीर्ष मेले के अवसर पर देशभर के 13 अखाड़ों के नागा साधु अपने झंडों, पारंपरिक स्वरूप, दल और बैंड–बाजों के साथ आकर्षक झांकियों के बीच आगे बढ़े। रास्ते में श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस दौरान नागा बाबाओं ने योग–कला, कठिन साधना से जुड़े हैरतअंगेज करतब और पारंपरिक अंग–प्रदर्शन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शोभायात्रा हरि की पौड़ी स्थित हरपदीय गंगाकुंड पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहां सभी साधुओं ने पवित्र गंगा में स्नान कर पूजा–अनुष्ठान पूरे किए। यह आयोजन सोरों की आध्यात्मिक गरिमा और प्राचीन परंपराओं का भव्य प्रतीक बनकर उभरा।

नागा साधुओं ने कहा— हम सनातन धर्म की रक्षा और प्रचार के लिए जन्मे हैं

नागा साधुओं ने बताया कि सोरों की पहचान सदियों से सूकर क्षेत्र के रूप में रही है। गणेश गिरी बाबा के समय से शुरू हुई शाही सवारी की परंपरा आज भी उतनी ही जीवंत है। साधुओं ने यह भी कहा कि उनकी संख्या बढ़ रही है, लेकिन आज तक नागा संतों के लिए किसी प्रकार की सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने बताया—
“देशभर के अखाड़ों के साधु यहां बाबा गणेश और भगवान वराह के दर्शन करने के बाद ही गंगा स्नान करते हैं। यह परंपरा विश्व कल्याण और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाती है।”

सुविधाओं की कमी पर श्रद्धालुओं ने जताई नाराजगी

गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालु सोनगिरी ने बताया कि शासन–प्रशासन की ओर से कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई। पानी में काई होने के कारण वे फिसल गए और हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि नगरपालिका और जिला प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।

सनातन संस्कृति का विराट रूप

सोरों में निकली यह शाही शोभायात्रा न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बनी, बल्कि नागा साधुओं की दिव्य साधना, उनकी परंपरा और सनातन संस्कृति की भव्यता को भी विश्व पटल पर उजागर करती नजर आई।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!