Breaking News

उन्नाव: युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप, घर के अंदर खून से लथपथ मिला शव।

उन्नाव: युवक की हत्या से इलाके में हड़कंप, घर के अंदर खून से लथपथ मिला शव।

सनोज कुमार 

उन्नाव। अचलगंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा मजरा मनोनगर में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक मनोज का शव उसके घर में चारपाई पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। चेहरे पर नुकीले हथियार से किए गए कई वार साफ बताते हैं कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है।

शव के पास से पुलिस को लोहे की रॉड और शराब के पैकेट बरामद हुए हैं, जिससे अंदेशा है कि हत्या देर रात किसी विवाद के दौरान हुई होगी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक मनोज घर में अकेला रहता था, जबकि उसकी पत्नी पिछले एक महीने से घर पर मौजूद नहीं थी।

मामले में जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। सूचना मिलते ही सीओ बीघापुर मधुपनाथ मिश्र और अचलगंज SHO ब्रजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से पड़ताल की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि हत्यारों की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

बाइट

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!