Breaking News

कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित — जरूरतमंदों के चेहरों पर खिली मुस्कान।

कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित — जरूरतमंदों के चेहरों पर खिली मुस्कान।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियाँ, चंदौली। नदेसर (मझिलेपुर) में सोमवार को दिवंगत बाबा भगवानदास, धनेशरा देवी, सिद्धनाथ शर्मा और राजपत्ति देवी की स्मृति में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता शाइनी रहमान ने ठंड से जूझ रहे दर्जनों गरीब और असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।

मुख्य अतिथि शाइनी रहमान ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है। उन्होंने बताया कि समाज के बीच आकर सेवा करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, “जब भी आपको मेरी जरूरत होगी, मैं हमेशा आपकी सहायता के लिए तैयार रहूँगी।”

आयोजक राकेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा हर वर्ष कंबल वितरण किया जाता है और इस परंपरा को आगे भी जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम में एमएम रहमान, अश्वनी कुमार विश्वकर्मा, विनोद मौर्या, बाली श्रीवास्तव, श्याम कुमार शर्मा, नंदकुमार शर्मा, जयशंकर दुबे, रंजना, बीनू, संजीव शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!