Breaking News

रोहिताश पाल हत्याकांड: मनोज और ओमप्रकाश की गिरफ्तारी पर जायसवाल समाज का विरोध, विधायक आवास का घेराव।

रोहिताश पाल हत्याकांड: मनोज और ओमप्रकाश की गिरफ्तारी पर जायसवाल समाज का विरोध, विधायक आवास का घेराव।

राजन सिंह, संवाददाता

चंदौली। दवा कारोबारी रोहिताश पाल हत्याकांड में साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किए गए मनोज जायसवाल और ओमप्रकाश जायसवाल के समर्थन में गुरुवार को नगर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जायसवाल समाज ने आरोप लगाया कि निर्दोष लोगों को फर्जी तरीके से जेल भेजा जा रहा है, जिसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए।

दोपहर को गल्ला मंडी क्षेत्र में जुटे समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर भाजपा विधायक रमेश जायसवाल के आवास की ओर रुख किया। देखते ही देखते दो दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी वहाँ पहुंच गए और जमकर नारेबाजी करते हुए घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिना पर्याप्त साक्ष्यों के समुदाय विशेष को निशाना बनाया जा रहा है और जांच को प्रभावित करने जैसी कार्रवाई की जा रही है।

विधायक आवास पर धरने पर बैठे लोगों ने मांग की कि हत्याकांड की जांच निष्पक्ष तरीके से कराई जाए, साथ ही गिरफ्तार किए गए लोगों पर दर्ज धाराओं की समीक्षा की जाए। विरोध प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई।

प्रदर्शनकारियों की चेतावनी है कि यदि जांच पारदर्शी तरीके से नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाद में विधायक रमेश जायसवाल आवास से बाहर आए और प्रतिनिधि मंडल को भीतर बुलाकर वार्ता की।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राजकुमार जायसवाल, सुनील जायसवाल, राकेश जायसवाल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!