Breaking News

भविष्य निधि जागरूकता कार्यक्रम में कर्मचारियों को मिले महत्वपूर्ण जानकारी।

भविष्य निधि जागरूकता कार्यक्रम में कर्मचारियों को मिले महत्वपूर्ण जानकारी।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चंदौली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित “ईपीएफओ आपके साथ” जिला संपर्क कार्यक्रम (द्वितीय चरण) के अंतर्गत गुरुवार को रामगढ़ स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षा संकाय सभागार में भविष्य निधि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों को भविष्य निधि, सामाजिक सुरक्षा और नई रोजगार योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी देना था।

कार्यक्रम का आयोजन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा किया गया। संस्थापक प्रबंधक धनंजय सिंह ने इसे रोजगार सृजन और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि पीएम विकसित भारत रोजगार योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिल चुकी है, जिसके तहत रोजगार को बढ़ावा देने और नए नियोक्ताओं को प्रोत्साहन देने का प्रावधान है।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने बताया कि ₹99,446 करोड़ के बजट में उन नियोक्ताओं को वित्तीय लाभ दिया जाएगा जिन्होंने पहली बार कर्मचारियों को नौकरी दी है। इससे लगभग 3.5 करोड़ से अधिक नई नौकरियों के सृजन को प्रोत्साहन मिलेगा।

“निधि आपके साथ 2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से भविष्य निधि पंजीकरण, प्रक्रिया और लाभों की जानकारी दी गई। प्रवर्तन अधिकारी रविंद्र सिंह पटेल, अनुभाग पर्यवेक्षक दीपक विश्वकर्मा और सामाजिक सुरक्षा सहायक अंजलि यादव ने अपने-अपने पटल पर कर्मचारियों को रजिस्ट्रेशन कराने, सावधानियों और योजना के लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे —

डॉ. विनय सिंह, डॉ. सर्वेश कुशवाहा, डॉ. रितेश गुप्ता, डॉ. गोविंद नारायण, डॉ. नीलम प्रजापति, रफत जहाँ, बिन्दु श्रीवास्तव, रितेश पाण्डेय, अभिषेक चौबे, संजय सिंह, विवेक सिंह, सिद्धार्थ ओझा, आशुतोष चौरसिया, अमित सिंह आदि।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!