Breaking News

गनेशपुर में सपा का प्रशिक्षण शिविर, एसआईआर जागरूकता अभियान तेज।

गनेशपुर में सपा का प्रशिक्षण शिविर, एसआईआर जागरूकता अभियान तेज।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। गंजडुंडवारा ब्लॉक के गनेशपुर गांव में समाजवादी पार्टी द्वारा गुरुवार को एसआईआर–पीडीए प्रहरी प्रशिक्षण शिविर और कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की कमान पटियाली से सपा विधायक नादिरा सुल्तान ने संभाली। मुख्य अतिथि के रूप में एटा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे, जबकि सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान ने भी विशेष उपस्थिति दर्ज की।

शिविर का उद्देश्य मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और फॉर्म भरने में सहायता देना था। बीएलओ, पीडीए प्रहरी और बीएलए कार्यकर्ताओं की मदद से मौके पर कई नागरिकों के एसआईआर फॉर्म भरवाए गए।

मुख्य अतिथि जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मतदाता सूची में नाम सही होना सबसे अहम है, क्योंकि दस्तावेज़ों में कमी होने पर लोगों का वोट कट सकता है। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव ने बिहार का उदाहरण देते हुए बताया कि एसआईआर की त्रुटियों के कारण वहां हजारों मतदाताओं को अपना वोट देने का अधिकार नहीं मिल पाया था। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने दस्तावेज़ लेकर समय रहते फॉर्म जमा करें।

कार्यक्रम का संचालन सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असहाब हुसैन ने किया।

इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान, पूर्व विधायक हसरतउल्लाह शेरवानी, जिला महासचिव विनय शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम सिंह शाक्य, जिला पंचायत सदस्य अभय यादव, नगर अध्यक्ष तारिक महमूद, अमर सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह यादव, इसार अली, रामनरेश यादव, आफताब खान, लाल मियां खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!