Breaking News

बलरामपुर में पत्नी और प्रेमी ने पति की हत्या की योजना बनाई; पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 3 गिरफ्तार।

बलरामपुर में पत्नी और प्रेमी ने पति की हत्या की योजना बनाई; पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 3 गिरफ्तार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने केवल 24 घंटे में खुलासा कर दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी, उसका प्रेमी और एक अन्य साथी शामिल थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया।

25 नवंबर की शाम ग्राम सिरसिहवा निवासी चंद्रभान गौतम उर्फ मंगतू खेत देखने और सब्जी लेने घर से निकले। देर शाम तक घर न लौटने पर उनकी पत्नी पूनम उर्फ फूला ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की। अगले दिन सुबह गांव के लोगों ने खेत में चंद्रभान का शव पड़ा होने की सूचना दी। शरीर पर गला दबाए जाने के स्पष्ट निशान थे। परिजन हत्या की आशंका जताकर पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना पचपेड़वा में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल से मिले प्राथमिक साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और इलेक्ट्रॉनिक प्रमाणों के आधार पर शक पत्नी और उसके परिचितों की ओर मुड़ा।

पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक की पत्नी पूनम से गहन पूछताछ की। शुरू में उसने बात घुमाई, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के सामने आते ही उसने अपराध स्वीकार किया। पूनम ने बताया कि उसका प्रेम संबंध चंद्रभान के मौसेरे भाई चंदन पुत्र गुड्डू से था। 23 नवंबर को पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस घटना ने पूनम के मन में बदले की भावना को जन्म दिया।

24 नवंबर की शाम पूनम ने चंदन और उसके साथी सूरज गौतम, निवासी गौराभारी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। चंद्रभान को बहाने के लिए सागौन के बाग में ले जाकर पहले उसे शराब पिलाई और फिर गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। रात में शव को खेत में फेंककर आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने चंदन और सूरज को त्रिलोकपुर से और पूनम को सिरसिहवा गांव से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया। तीनों आरोपी अब जेल भेजे जा रहे हैं और पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।

बाइट- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार।

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!